फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Famous Punjabi singer Gurdas Mann will teach lessons of healthy life to truckers

मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ट्रक ड्राइवरों को पढ़ाएंगे स्वस्थ जीवन का पाठ

Wed, 20 Jun 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़(सोलन)
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़(सोलन) Updated Wed, 20 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Famous Punjabi singer Gurdas Mann will teach lessons of healthy life to truckers

मधुर आवाज से देश सहित विदेशों में डंका बजाने वाले मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान नालागढ़ में ट्रक चालकों को स्वस्थ जीवन जीने का पाठ पढ़ाएंगे। ट्रक यूनियन नालागढ़ में 20 जून की सुबह 5:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गुरदास मान विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


यह पहला अवसर है जब हजारों ट्रक चालक एक साथ योग करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों की खुशहाली और स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम में गुरदास मान ट्रक आसन कार्यक्रम में चालकों का मार्गदर्शन करके उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। 

विज्ञापन

यहां भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

Famous Punjabi singer Gurdas Mann will teach lessons of healthy life to truckers

नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ में कार्यक्रम को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इससे पहले 20 जून की सुबह 5:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। 

 ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्या रतन ने कहा कि नालागढ़ यूनियन उत्तर भारत की बड़ी और नामी यूनियनों में शुमार है। यहां करीब 11 हजार ट्रक और ट्राले हैं। इसमें हजारों की संख्या में ट्रक चालक और क्लीनर काम करते हैं।

जिन्हें जीवन को खुशहाल बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। पंजाबी गायक व अभिनेता गुरदास मान की मौजूदगी खास होगी। ट्रक आसन के नाम से प्रस्तावित कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed