Shimla News: क्यूआर कोड स्कैन कर आनलाइन भर कर सकेंगे अंगदान का शपथ पत्र
आईजीएमसी में बुधवार सोटो की ओर से परिवारों के लिए करवाए सम्मान समारोह में पद्मश्री कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने इस क्यूआर कोड का अनावरण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंगदान का शपथ पत्र अब क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे भरा जा सकता है। आईजीएमसी में बुधवार सोटो की ओर से परिवारों के लिए करवाए सम्मान समारोह में पद्मश्री कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने इस क्यूआर कोड का अनावरण किया। इसके अलावा सोटो की ऑफिशियल वेबसाइड भी लांच की। सोटो की ओर से अंगदान को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अंगदान को लेकर करवाए गए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जो बच्चे या बड़े लोग अपनी स्वेच्छा से यह शपथ पत्र भरते हैं, बाद में जब वे घर वालों को इसकी जानकारी देते थे तो वे इसको लेकर स्वीकृति देने से मना कर देते हैं।
इससे यह शपथ पत्र बर्बाद होते थे। ऐसे में अब जो भी क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे वे घर भी अपने अभिभावकों या परिवार के अन्य सदस्यों की स्वीकृति हासिल करके फार्म को भरकर उसे जमा करवा सकते हैं। प्रबंधन का दावा है कि इससे जो लोग सही में अंगदान करना चाहेंगे वे ही आगे आएंगे। कार्यक्रम के दौरान नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा ने नेत्र बैंक के बारे में बताया कि यह 2010 से चल रहा है। मौजूदा समय तक करीब 950 लोगों ने अंगदान की शपथ ली है। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज से आए रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश चौहान ने भी विचार रखे।
अजय ठाकुर ने कहा पद्मश्री अवार्ड लेने से ज्यादा आज मिली खुुशी
सोटो के कार्यक्रम जब डीएसपी अजय ठाकुर संबोधन करने मंच पर आए तो उन्होंने कहा कि उतनी खुशी उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने पर नहीं हुई थी जितनी कि आज हुई। खुशी है कि वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परिवारों को सम्मानित किया गया है कि आगामी समय में उनकी छोटी छोटी वीडियो बनाई जाए। जिससे कि लोगों को जागरूकता मिल सके।
नर्सिंग स्टाफ ने सरस्वती वंदना पेश की
आईजीएमसी के अटल सभागार में करवाए गए नमन कार्यक्रम में अस्पताल की स्टाफ नर्स शीतल शर्मा, मीना शर्मा, रंजना शर्मा, किरण, अनीता और शिवानी ने सरस्वती वंदना पेश की। वहीं संजौली कॉलेज की एनएसएस इकाई के गुरुदेव शर्मा, अर्पित शर्मा, हर्ष ठाकुर, रितिक सूद, शीतल, नीरज कुमार, सुमित सिंह नेगी, अनामिका नेगी, आकांक्षी शर्मा और वेद प्रिया ने अंगदान के महत्व को समझाते हुए शानदार नाटक का मंचन किया। इस मौके पर आईजीएमसी की ज्वाइंट डायरेक्टर ईशा ठाकुर, यूरोलॉजी विभाडाध्यक्ष डॉ. पंपोष रैना, सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार, प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप, अरुणा शर्मा, वर्षा शर्मा, दीक्षा ठाकुर मौजूद रहे।