फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fall in the prices of diesel and petrol

पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी गिरावट

Tue, 03 Feb 2015 11:50 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
fall in the prices of diesel and petrol

पेट्रोल के दाम में 2.42 रुपए और डीजल के दाम में 2.25 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई गिरावट जनता के लिए राहत भरा फैसला माना जा रहा है। शिमला में अब पेट्रोल 60.69 रुपए प्रति लीटर मिलेगा जो कि पहले 63.11 रुपए था। वहीं डीजल जो पहले 48.57 रुपए था अब 46.32 रुपए प्रति लीटर मिलगा।

विज्ञापन


धर्मशाला में पेट्रोल जो पहले 63.68 रुपए था अब 61.26 रुपए प्रति लीटर मिलगा। डीजल जो पहले 49.33 रुपए था अब 47.08 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले अगस्त महीने में यह दसवीं बार कटौती की गई है और अक्टूबर महीने में नियमन के बाद यह डीजल के दामों में होने वाली पांचवी कटौती है।
विज्ञापन

लगातार कम हो रही हैं कच्चे तेल की कीमतें

fall in the prices of diesel and petrol

पेट्रोल और डीजल के दामों में 16 जनवरी को समीक्षा की गई थी और तेल के दाम घटने के साथ ही उसी मार्जिन में डीजल के दामों में कटौती की गई थी। गौर हो कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इसके चलते यहां रेट में कटौती की गई है।

वहीं तेल की कीमत निर्धारण में अहम भूमिका निभाने वाला भारतीय रुपया भी डॉलर के सापेक्ष 61.66 के स्तर पर बना हुआ है। जो कि पहले से काफी अच्छी ‌स्थिति है। फिलहाल देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 58.91 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 48.26 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed