फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake drug racket busted in Varanasi links in Baddi Solan Himachal Pradesh

Counterfeit Medicines: हिमाचल का नाम नकली दवाओं पर फिर चर्चा में, वाराणसी में पकड़ा गया गिरोह

Fri, 28 Apr 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 PM IST
सार

आरोपियों का कहना है कि वह हिमाचल से भी नकली दवाएं लाकर ओडिशा समेत अन्य राज्यों में बेचते थे। बीते नवंबर माह में भी बद्दी में नकली दवाओं का भंडाफोड़ हुआ था।

विज्ञापन
fake drug racket busted in Varanasi links in Baddi Solan Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली दवाओं की खेप ओडिशा सप्लाई करने के आरोप में वाराणसी में पकड़े गए नकली नकली दवाओं के गिरोह से एक बार फिर हिमाचल के दवा उद्योगों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओडिशा में पकड़े गए पांच अंतरराज्यीय दवा गिरोह के सदस्यों ने नकली दवाओं को लेकर हिमाचल का भी नाम लिया है। आरोपियों का कहना है कि वह हिमाचल से भी नकली दवाएं लाकर ओडिशा समेत अन्य राज्यों में बेचते थे। बीते नवंबर माह में भी बद्दी में नकली दवाओं का भंडाफोड़ हुआ था।

विज्ञापन


आगरा के रहने वाले वाले कुछ व्यक्तियों ने यहां पर फर्जी दवा कंपनी खोली थी और उसकी आड़ में वह यहां पर नकली दवाओं का निर्माण कर रहे थे। इस दौरान ड्रग्स विभाग ने जहां बद्दी में नकली दवाएं बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया था, वहीं आगरा के कई ठिकानों पर छापे मारकर नकली दवाओं की भारी खेप भी बरामद की थी। वहीं अब वाराणसी में नकली दवाओं के पकड़े जाने के बाद हिमाचल के दवा विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


यहां पर ड्रग्स विभाग अगर समय-समय पर छापेमारी करें तो नकली दबाव बनाने वाले इस तरह के गिरोह यहां पर पनप नहीं सकेंगे। हालांकि जिस तरह से आरोपियों ने हिमाचल का नाम लिया है इससे साफ है कि अभी भी हिमाचल के बद्दी समेत अन्य जगहों पर नकली दबाव बनाने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं और वहां फर्जी दवा कंपनियों की आड़ में यहां पर नकली दवाओं का निर्माण करके देशभर में सप्लाई करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 दवा उद्योग, 350 से ज्यादा बद्दी में
हिमाचल में 600 से ज्यादा दवा उद्योग है जिसमें 350 से ज्यादा अकेले बद्दी में स्थापित है। देशभर को बीबीएन से हर साल करोड़ों रुपये की दवाएं सप्लाई होती है। यहां पर कई नामी कंपनियों के उद्योग स्थापित किए गए हैं। ऐसे में इन नामी कंपनियों की आड़ लेकर कुछ गिरोह यहां पर नकली दवाएं बनाने का कार्य भी कर रहे हैं। जिसका खुलासा बीते नवंबर में दवा विभाग कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed