फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fake degree case against Indus International University una in Himachal Pradesh

फर्जी डिग्री मामले में हुए बड़े खुलासे, इन तीन लड़कियों ने भी रची साजिश

Wed, 11 Mar 2020 03:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
fake degree case against Indus International University una in Himachal Pradesh
फर्जी डिग्री - फोटो : getty

हिमाचल प्रदेश में फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद बड़े खुलासे हुए हैं। विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन को सरकार की तरफ से अब तक की गई कार्रवाई से अवगत करवाया। आशुतोष निवासी बडाहला जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इंडस विश्वविद्यालय बाथू ने तीन लड़कियों को विवि में नौकरी दी।

विज्ञापन


नौकरी में हाजिरी लगाकर उन्हें नियमित छात्राओं के रूप में दाखिल दिखाकर डिग्री प्रदान की गई। इन डिग्रियों के आधार पर की गई नौकरी का अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। थाना हरोली में धारा 420, 468, 471 और 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

ममता निवासी चरखी दादरी, हरियाणा ने थाना धर्मपुर सोलन में केस दर्ज कराया है। ममता ने बताया कि मानव भारती विश्वविद्यालय ने मनोविज्ञान में पीजी डिग्री में दाखिला लेने के बावजूद उसे फर्जी डिग्री प्रदान की है। मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा के द्वारा राजस्थान के अबू रोड माउंटआबू में खोली गई माधव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन की भी हिमाचल प्रदेश पुलिस ने तलाशी ली है।

तलाशी के दौरान 1376 खाली डिग्रियां, 14 मोहरें, चार डिस्पैच रजिस्टर, 50 माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 199 खाली एनवेल्पर, 485 खाली पेपर हेड्स और 319 खाली डिटेल मार्क्स कार्ड मिले थे। पुलिस ने माधव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन को सील कर दिया है।

एपीजी विश्वविद्यालय शिमला के संदर्भ में मिली शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग की एसआईटी टीम जांच कर रही है। ठोस सुबूत मिलने पर  एपीजी विश्वविद्यालय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed