{"_id":"5f4f81754159e738080fcd23","slug":"fake-bpl-ration-card-holders-case-in-himachal-vidhan-sabha-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र में गूंजेगा फर्जी बीपीएल अफसरों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र में गूंजेगा फर्जी बीपीएल अफसरों का मामला
Wed, 02 Sep 2020 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 7 सितंबर को होने वाले विधानसभा सत्र में फर्जी बीपीएल अधिकारियों का मामला गूंजेगा। सात विधायकों ने खाद्य वस्तुएं और बीपीएल से जुड़ी जानकारी मांगी है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने फर्जी बीपीएल अधिकारियों को नोटिस जारी कर 5 सितंबर से पहले जवाब मांगा है ताकि, विधानसभा सदस्यों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इस मामले में पंचायती राज और खाद्य आपूर्ति मंत्री विपक्ष के निशाने पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसके चलते दोनों विभागों ने अपनी ओर से इसकी तैयारियां शुरू की हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 125 फर्जी बीपीएल अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। जिला शिमला में 22, कांगड़ा में 25 और अन्य जिलों में भी फर्जी बीपीएल लोगों को नोटिस दिए है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन लोगों की ओर से लिया गए सस्ते और मुफ्त राशन की रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं। वहीं, ग्रामीण विकास विभाग ने बीडीओ को जांच सौंपी है। दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन