फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Faith: Devotee offered 40 lakh rupees in Chintapurni temple, record of offerings in the court of mother broken

आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख रुपये, मां के दरबार में चढ़ावे का टूटा रिकाॅर्ड

Sat, 19 Apr 2025 10:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिन के 48 लाख 33 हजार 294 रुपये का नकद चढ़ावा मिला है।

विज्ञापन
Faith: Devotee offered 40 lakh rupees in Chintapurni temple, record of offerings in the court of mother broken
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिन के 48 लाख 33 हजार 294 रुपये का नकद चढ़ावा मिला है। दावा किया जा रहा है कि यह मंदिर के इतिहास में एक दिन में चढ़ाया गया सबसे अधिक चढ़ावा है। इसमें से 40 लाख रुपये का चढ़ावा केवल एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई गणना में 87 पैकेटों में 500 के नोट निकाले गए। इनमें 80 पैकेट लगभग एक जैसे थे। बताया जा रहा है कि चढ़ावे में एक श्रद्धालु ने लगभग 40 लाख रुपये मंदिर के दानपात्र में डाले।

विज्ञापन


श्रद्धालु की मां चिंतपूर्णी के प्रति अपार श्रद्धा देखकर हर कोई हैरान रह गया। कार्यवाहक मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार प्रेमलाल धीमान ने बताया कि गुरुवार के चढ़ावे में मंदिर न्यास को 48 लाख 33 हजार 294 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस चढ़ावे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। इससे पहले भी मंदिर में कई श्रद्धालुओं की ओर से बड़े चढ़ावे दिए गए हैं, जिनमें सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं शामिल हैं। वहीं, सीनियर निरीक्षक जीवन कुमार भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने चढ़ावे की गणना और सुरक्षा का जायजा लिया। इससे पहले एक दिन का चढ़ावा 25 लाख के लगभग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed