{"_id":"94083e9de76b40a2ae2b965ac2a3a54f","slug":"fair-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंफड़ मेले में हुआ देवताओं का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंफड़ मेले में हुआ देवताओं का मिलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय पारंपरिक भंफड़ मेला संपन्न हो गया है। मेले में पुजारली के देवता साहब महादेव व जाबल के नारायण देवता विशेष रुप से उपस्थित रहे। देवताओं का मिलन व देवलुओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन
मेले का आरंभ सोमवार को देवताओं के आगमन के साथ हुआ था। पहले दिन देवताओं का मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें भारी संख्या में देवलु उपस्थित रहे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते हुए देवताओं ने एक दूसरे के साथ मिलन किया।
विज्ञापन
देवताओं के साथ आए देवलु भी वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिन भर नाचते रहे। पारंपरिक रूप से मनाए जाने वाले मेले का आयोजन जिगाह वैली के लोगों ने मिलकर किया। इसमें धगोली, चिड़गांव, गांवसारी, रोहल व भंफड़ पंचायत के अलावा विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
देवता की विदाई से संपन्न हुआ मेला
मंगलवार को देवता साहब महादेव व नारायण देवता की विदाई रस्म के साथ मेला संपन हो गया है। मेले में स्थानीय नवयुवक मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
भंफड़ पंचायत प्रधान बबीता रयाण ने बताया कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है। सोमवार को मेला आरंभ हुआ था। मंगलवार को देवताओं की विदाई रस्म के साथ मेला संपन्न हो गया।