{"_id":"ddd5187bbcbae447dad139b5c1d61ba9","slug":"fair-at-deotsidh-temple-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 13 मार्च से शुरू होगा चैत्र मेला, सुरक्षा में लगे 275 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 13 मार्च से शुरू होगा चैत्र मेला, सुरक्षा में लगे 275 जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
Updated Thu, 03 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेलों के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। चैत्र मेले में मंदिर की सुरक्षा में 275 पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही, मंदिर पर तीसरी आंख का भी पहरा रहेगा।
विज्ञापन
दियोटसिद्ध मंदिर पर आने-वाले श्रद्धालुओं पर 16 सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पुलिस के जवान दियोटसिद्ध परिसर पर नजर रखेंगे। 13 मार्च को झंडा रस्म के साथ चैत्र मास के मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के साथ अन्य जगहों पर भी पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। डीएसपी बड़सर राजेंद्र सिंह ने बताया कि चैत्र मास मेले के दौरान न्यास एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
निजी लंगर के लिए लेनी होगी अनुमति
एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध में चैत्र मेले 30 अप्रैल तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान न्यास कैंटीन नंबर-1 से कैंटीन नंबर-2 तक ढोल-नगाड़े, बैंडबाजा, लाउड स्पीकर मंदिर एवं लंगर परिसर में लगाने पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि कोई भी निजी लंगर मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध की अनुमति के बिना नहीं लगाया जाएगा।