फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   factory gutted in massive fire Tahliwal Una Himachal

उद्योग में भड़की आग से 50 लाख का नुकसान, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Mon, 19 Mar 2018 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल (ऊना) Updated Mon, 19 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
factory gutted in massive fire Tahliwal Una Himachal

हिमाचल के ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के एक उद्योग में भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग में पीड़ित का करीब 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियां भी कम पड़ गईं। शनिवार रात करीब दो बजे भड़की आग पर रविवार देर सायं अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब दो बजे टाहलीवाल स्थित एक डिस्पोजेबल उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाई में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


कामगारों और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की बड़ी की लपटों के आगे सब प्रयास विफल हो गए। मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। अग्निशमन केंद्र की टीम फायरमैन सतीश कुमार, गृह रक्षक मुकेश कुमार, सोमनाथ, चालक पंकज कुमार, पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों की दस्तक के साथ आग लगने की घटनाएं शुरू

factory gutted in massive fire Tahliwal Una Himachal

हालांकि तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। अग्निकांड में पीड़ित को करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान आंका जा रहा है।

डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। गत दिवस भी हरोली के बाथू में एक उद्योग में आग लग गई थी जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।  

गर्मियों की शुरुआत होते ही जिले में आग के मामले सामने आना शुरू हो गए हैं। वहीं ऊना के जंगलों में भी आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब लोगों को आग न लगे, इसके लिए ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। वहीं आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग को भी जयगरूकता कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत है। 

अग्निशमन केंद्र टाहलीवाल के प्रभारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही केंद्र से टीम को भेजा गया। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने पर 101 नंबर पर तुरंत मदद मांगी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed