{"_id":"625d8f3d0586227285682b4f","slug":"factionalism-argument-among-aap-workers-both-the-factions-hung-their-locks-on-shimla-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी: आप कार्यकर्ताओं में बहस, दोनों गुटों ने शिमला दफ्तर पर लटकाए अपने ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी: आप कार्यकर्ताओं में बहस, दोनों गुटों ने शिमला दफ्तर पर लटकाए अपने ताले
Mon, 18 Apr 2022 11:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:29 PM IST
सार
आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में हुई बहस की शिकायत अनुशासन समिति को भेजी गई है। कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान पार्टी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो हाईकमान को भेजा गया है।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं में बहस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। पहले दो पदाधिकारी कुर्सी को लेकर भिड़ गए थे, अब कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ-कनिष्ठ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में पार्टी के दफ्तर में दो गुटों में जमकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही गुटों ने दफ्तर पर अपने-अपने ताले जड़ दिए। इस झगड़े के बाद कोई तीसरा तालों के नीचे एक पर्ची रख गया। इस पर्ची में लिखा है - पुलिस ... संदेह.. खूनखराबा।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। चुनावी कदमताल के बीच कार्यकर्ताओं में हुई इस बहस का भाजपा और कांग्रेस के नेता खूब चटकारे ले रहे हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं में हुई बहस की शिकायत अनुशासन समिति को भेजी गई है। कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान पार्टी के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो हाईकमान को भेजा गया है। आप के ही प्रवक्ता एसएस जोगटा ने बताया कि कनिष्ठ और वरिष्ठ को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस हुई है। कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि अब यह मामला शांत हो गया है।
विज्ञापन