फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Facebook-Instagram hack of MLA Vishal Nehria

धर्मशाला: विधायक विशाल नैहरिया का फेसबुक-इंस्टाग्राम हैक

Tue, 16 Aug 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 09:14 PM IST
सार

 नैहरिया ने कहा कि सोमवार सुबह ही उनके एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि उनकी आईडी में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह फेसबुक और इंस्टाग्राम को चेक करने लगे, तो वह उसे चला नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
Facebook-Instagram hack of MLA Vishal Nehria
विधायक विशाल नैहरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधायक विशाल नैहरिया के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम आईडी को शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। इन अकाउंटों को हैक करने के बाद शातिरों ने इन पर अश्लील सामग्री भी अपलोड कर दी। इसके बाद विधायक ने इस संबंध में पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। नैहरिया ने कहा कि सोमवार सुबह ही उनके एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि उनकी आईडी में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद जब वह फेसबुक और इंस्टाग्राम को चेक करने लगे, तो वह उसे चला नहीं पा रहे थे। विधायक ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल को दे दी गई है।  पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि विधायक की शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed