फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eyewitness Revealing in Shimla rape case

शिमला दुष्कर्म मामले में नया मोड़, चश्मदीद आया सामने

Fri, 03 May 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
eyewitness Revealing in Shimla rape case

राजधानी शिमला में चलती कार में दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस जगह छात्रा को आपत्तिजनक हालत में फेंका था, वहां पर मौजूद चश्मदीद भी अब सामने आ गया है।

विज्ञापन


जांच को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को चश्मदीद ने बताया है कि उस रात वह अपने घर के पास कार पार्क कर रहा था। उसी समय यह लड़की दौड़ते हुए उसकी तरफ आई और कहा- अंकल जी मुझे बचाओे।
विज्ञापन


उसने गाड़ी के अंदर घुसने की कोशिश की। लड़की ने पूछा कि यह कौन सी जगह है? उस समय उसके हाथ में मोबाइल भी था। मैंने उसे जगह का नाम बताया, लेकिन लड़की जिस स्थिति में थी, उसे देखकर घबरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मैंने उससे कहा कि मेरा घर पास में है। मैं घर जाकर अपनी पत्नी को लाता हूं, उनके साथ आप सहज महसूस करोेगी और मदद के लिए पुलिस को कॉल करते हैं।  

मोटरसाइकिल पर दो युवक आए

eyewitness Revealing in Shimla rape case

इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उनमें से एक मोटा और एक पतला लड़का था। पतले लड़के ने अपनी कमीज उतारकर युवती को दी। इसके बाद वह लड़की उनके साथ बाइक पर बैठकर वहां से चली गई।

चश्मदीद ने पुलिस के सामने युवती को मौके से ले जाने वाले दोस्त की शिनाख्त कर दी है, जिसे कॉल कर बुलाया था। चश्मदीद के सामने आने के बाद अब उन चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है, जिसमें युवती की एफआईआर पर सवाल उठ रहे थे।

पुलिस ने दावा किया था कि युवती ने जो एफआईआर लिखवाई है, वह हकीकत में मेल नहीं खा रही। पुलिस लड़की के अपहरण की बात सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर नकार चुकी है। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपी का स्केच तैयार कर लिया है।

रात 9:23 बजे दोस्त, 9:56 पर हेल्पलाइन में किया था कॉल

जिस कार में लड़की दुष्कर्म करने की बात कह रही है, उसका नंबर उसे मालूम नहीं। जिस रंग की कार वह बता रही है, उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस के हाथ खाली हैं।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि लड़की ने उस रात करीब 9:23 बजे अपने दोस्त को कॉल किया और उससे दुष्कर्म होने की बात कहकर मौके पर आने को कहा।

इसके बाद गुड़िया हेल्पलाइन पर रात 9:56 पर कॉल किया। उसका दोस्त बाइक पर पीछे बैठकर आया और उसे लेकर चला गया। इस दौरान लड़की का मोबाइल वहां गिर गया था, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed