Himcare card: हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड से नहीं हो पा रहे आंखों के ऑपरेशन, पड़ रही तारीख पर तारीख
लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर और केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई है, लेकिन प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का नेत्र रोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमकेयर कार्ड धारकों को नेत्र लेंस नहीं मिलने के कारण ऑपरेशन बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है जो कंपनी अस्पतालों में लेंस उपलब्ध करवाती है, प्रदेश सरकार ने कंपनी को लेंस का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद अब कंपनी ने लेंस की आपूर्ति अस्पतालों में बंद कर दी है। इसके चलते अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड वालों के आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे। अगर मरीज को बिना कार्ड ऑपरेशन करवाना हो तो डॉक्टर उसे 6,000 रुपये का लेंस खरीदने की बात कह रहे हैं या फिर आगे की तारीख दे रहे हैं। गौर रहे कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर और केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई है, लेकिन प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का नेत्र रोगियों को लाभ नहीं मिल पा रहा।
जिला सोलन के भोजनगर क्षेत्र के एक मरीज मई में ईएसआई अस्पताल परवाणू गए। वहां उन्हें नेत्र जांच के बाद लेंस डलवाने के लिए कहा गया। इसके लिए मरीज को ऑपरेशन के बारे में बताया गया, लेकिन कुछ समय तक जब ऑपरेशन की तिथि नहीं मिली तो मरीज ने ईएसआई अस्पताल में चिकित्सकों से दोबारा संपर्क किया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें हिमकेयर योजना के तहत लेंस कंपनी से नहीं मिलने की बात कही। यह भी कहा कि अगर ऑपरेशन आपात स्थिति में करवाना है तो इसके लिए बाजार से 6,000 रुपये का लेंस खरीदना होगा। इसके बाद ही ऑपरेशन संभव हो सकेगा।
जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे लेंस
इस बारे में अधिकारियों से बात की जाएगी। संबंधित कंपनियों को आदेश दिए जाएंगे कि लेंस जल्द अस्पतालों में उपलब्ध करवाएं, ताकि किसी भी मरीज का ऑपरेशन न रुक सके। -डॉ धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री