फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eye check camp case, report reveals many big facts.

कैसे गई आखों की रोशनी, चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 22 Dec 2014 12:22 PM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
eye check camp case, report reveals many big facts.

कांगड़ा के कंडवाल में कैंप के बाद पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद हिमाचल के चार और पंजाब के 5 लोगों की आंखों की रोशनी घटिया दवाओं की वजह से गई। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में यह तथ्य सामने आया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पास यह रिपोर्ट पहुंच चुकी है। इसके लिए पंजाब के मुख्य सचिव को कार्रवाई करने और हिमाचल के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए पत्र भेजा है। राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच कराई।
विज्ञापन


जांच में यह खुलासा हुआ है कि मरीजों की आंखों में जो दवाई डाली गई थी, उसकी गुणवत्ता घटिया थी। उसमें मिलावट पाई गई।

सरकार को भेजी रिपोर्ट

eye check camp case, report reveals many big facts.

घटिया दवाओं के सेवन से ही आंखों की रोशनी चली गई है। दवा के नमूनों की जांच कराई गई थी, जिसके बाद यह तसवीर सामने आई है। सीएमओ कांगड़ा की ओर से निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेजी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

कांगड़ा के सीएम बीएम गुप्ता का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच बिठाई थी। मंदिर कमेटी को शिविर आयोजित करने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग ने दी थी।

वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी का कहना है कि जांच रिपोर्ट में दवा की गुणवत्ता घटिया होने की बात सामने आई है। पंजाब को पत्र भेजकर दवा कंपनी और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed