फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Expert opinion: Latest developments after Rajya Sabha election results in Himachal may bring political instabi

विशेषज्ञ की राय: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद ताजा घटनाक्रम ला सकता है राजनीतिक अस्थिरता

Tue, 27 Feb 2024 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 08:48 PM IST
सार

विधानसभा में मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के लिए हुए मतदान और कांग्रेस की ओर से क्राॅस वोटिंग से प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन सकता है। इससे कांग्रेस पार्टी और सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
Expert opinion: Latest developments after Rajya Sabha election results in Himachal may bring political instabi
राजनीतिक विश्लेषक प्रो. रमेश के. चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को राज्यसभा सदस्य के लिए हुए मतदान और कांग्रेस की ओर से क्राॅस वोटिंग से प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन सकता है। इससे कांग्रेस पार्टी और सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पार्टी और प्रदेश सरकार के बीच तालमेल की जगजाहिर हुई स्थिति के मद्देनजर यह राजनीतिक ड्रामा आने वाले दिनों में सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर और राजनीतिक विश्लेषक प्रो. रमेश के. चौहान मानते हैं कि इससे प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। 29 फरवरी को सुक्खू सरकार को वित्त विधेयक बजट को पारित करने के लिए कांग्रेसी विधायकों के बहुमत की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन


इसके लिए न्यूनतम 35 विधायकों की आवश्यकता रहेगी। राज्यसभा सदस्य के चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद विपक्षी दल भाजपा सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। ऐसे में कांग्रेस की सरकार को सदन में बहुमत साबित करना पड़ सकता है। बहुमत साबित होने पर ही वित्त विधेयक पारित हो पाएगाा। यही नहीं, क्रॉस वोटिंग, विधायकों की नाराजगी की बात से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लाेकसभा चुनाव में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रो. चौहान का मानना है कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल गठन के समय से लेकर शुरू हुई नाराजगी से यह हालात उत्पन्न हुए हैं। इन मौजूदा हालातों को नियंत्रित करना, पार्टी और सरकार में तालमेल बनाना आने वाले दिनों में किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed