फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Expelled from three party, including two BJP leaders who contested elections

बगावत कर चुनाव लड़ने वाली दो भाजपा नेत्रियों समेत तीन पार्टी से निष्कासित

Wed, 13 Jan 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jan 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Expelled from three party, including two BJP leaders who contested elections
भाजपा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के गृह जिले में शहरी निकाय चुनाव में ठोकर खाने वाली भाजपा ने पंचायत चुनाव से पहले बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वीकृति के बगैर चुनाव मैदान में उतरीं दो महिला भाजपा नेताओं समेत तीन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने बताया कि बल्ह मंडल से महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री और  कार्यकारिणी सदस्य कौशल्या देवी, महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता द्रंग मंडल से सुनीता देवी और आईटी संयोजक जोगिंद्रनगर भाजपा मंडल से कमल को पार्टी के सभी दायित्वों से तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन की सीमा को पार करने पर ही तीनों पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


क्या कह रहे निष्कासित पदाधिकारी
कौशल्या देवी ने कहा कि पार्टी की अनदेखी और कुछ ने बड़े नेताओं पर दबाव बनाकर टिकट काटा है। आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी। पार्टी की सेवा करते हुए कई साल बीते हैं। संगठन की मजबूती के लिए खून पसीना बहाया है, मगर कुछ नेताओं को कर्मठता रास नहीं आई। कमल ठाकुर का कहना है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का बहुत बड़ा पर्व है। इसके तहत हर एक नागरिक को अधिकार है कि वह चुनाव लड़ सके। इसमें पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। पार्टी को चाहिए कि पारदर्शिता बरतते हुए प्रत्याशियों के चयन से पहले बूथ पदाधिकारी से सुझाव ले सकें। सुनीता देवी ने कहा कि इस संदर्भ में कुछ नहीं कहना चाहतीं। पंचायतीराज चुनावों में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष और जिप प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित

वहीं हमीरपुर जिला परिषद चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ रहे और उनका साथ देने वालों के विरुद्ध मंडल भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडल भाजपा नादौन ने 2 लोगों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने कहा कि पार्टी से बगावत कर जिला परिषद के लहड़ा वार्ड से चुनाव लड़ रहे ओंकार चंद तथा उनका साथ दे रहे फाहल ग्राम केंद्र अध्यक्ष अजय कुमार मंगलू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के तौर पर इस वार्ड से बिहारी लाल चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओंकार चंद अपनी प्रचार सामग्री में पार्टी के बड़े नेताओं का नाम अनाधिकृत तौर पर छपवा रहे हैं, जो पार्टी विरोधी गतिविधि है। इस कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नादौन क्षेत्र के 4 जिला परिषद वार्डों के लिए बेला वार्ड से इंदुबाला, नोंहगी वार्ड से आशीष डोगरा, लहड़ा वार्ड से बिहारी लाल तथा धनेटा वार्ड से बलवीर चौधरी ही अधिकृत प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कोई प्रत्याशी पार्टी के नेता, नाम या संबंधित अन्य सामग्री का प्रयोग करता है तो इसे अनाधिकृत माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed