सेना के हथियार देखने उमड़ी भीड़, सीएम ने जवानों से ली हथियारों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के उपलक्ष्य पर रिज मैदान पर आयोजित सेना के युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी का मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने जवानों से हथियारों के बारे में जानकारी भी ली, वहीं पर तैनात किए सेना के कमांडो के साथ फोटो भी खिंचवाई। सोलन से लै. कर्नल, एनएस राठौर की अगुवाई में आए 25 जवानों ने पूरा दिन लोगों को इन हथियारों की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्कूली छात्र छात्राओं ने हथियारों और कमांडो के साथ फोटो भी ख्ंिाचवाई। प्रदर्शनी में शहर की आम जनता के साथ ही पर्यटकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और जाना कि हमारी सेना किस तरह के हथियारों से लेस है।
करनैल राणा के गीत पर भावुक हुए लोग
प्रदर्शनी में एआरएफ लांग रेंज फाइंडर, एमएमजी, एमजीएल मल्टी ग्रेनेड लांचर, एजीएल, रॉकेट लांचर जैसे हथियार भी प्रदर्शित किए गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक पराक्रम पर्व पर रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक करनैल राणा ने परदेसा तें चिट्टियां जो आइयां.. कटी लेणी आज की रात, सवेरे असां चली ओ जाणा.. लड़ाई पर जाने वाले एक सैनिक पर बने गीत को गाकर सभी को भावुक कर दिया।
इसमें किस तरह से एक फौजी देश की रक्षा के लिए सब छोड़ कर जाता है, यह बताया गया था। वहीं सूचना एवं जन संपर्क सहित अन्य विभागों के कलाकारों ने देश भक्ति के गीतों को गा कर पूरे माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।
सेना के अधिकारियों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर दी प्रेजेंटेशन
रिज पर सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर सेना के मेजर कर्मवीर सिंह और मेजर महावीर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सेना की ओर से पीओके में 29 सितंबर को की गई सर्जिकल स्ट्राइक की विस्तृत जानकारी दी।
इन अधिकारियों बताया कि उड़ी सेक्टर में सेना के बेस कैंप में सोये जवानों पर हुए आतंकी हमले के ग्यारह दिन बाद पीओके की सीमा में घुसकर आतंकियों के बेस पर हमला बोल कर 17 शहीदों की शहादत का बदला लिया।
उच्च स्तरीय कमेटी ने पूरा प्लान तैयार किया और हमला करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पूरे योजनाबद्ध तरीके से छह अलग अलग जांबाज और जम्मू और कश्मीर में ड्यूटी देने का अनुभव रखने वाले जवानों के दो स्पेशल फोर्स के जवानों के 6 समूह बनाकर एक साथ हमला किया गया।
इसका मकसद दुश्मनों को संदेश देना था कि हम बदला लेने में सक्षम हैं। हर हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे सकती है, ताकि दोबारा कोई फिर ऐसी हिम्मत न करे। इस पूरे ऑपरेशन में शामिल सभी जवान वहां तबाही कर वापस भी लौट आए और सर्जिकल स्ट्राइक सफल रही।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
समारोह में मौजूद रहे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता के इतिहास व सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। कहा कि इस पर हालांकि सवाल भी उठे, मगर जवानों ने साबित किया कि वे किसी को भी जवाब दे सकते है।उन्होंने पाकिस्तान की नापाक हरकतों और बार बार हमले कर मुंह की खाने की ऐतिहासिक घटनाएं गिनाई जिसमें सेना ने बराबर जवाब दिया जिससे पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्तमान कुशल राजनीतिक नेतृत्व की दृड़ इच्छाशक्ति के चलते भारतीय सैनिकों ने वीरता से पड़ोसी देश के नापाक इरादों का जवाब दिया है।
इस समारोह में एवीएसएम आरट्रेक केप्रमुख ले. जनरल राजीव सिरोही, नगर निगम शिमला की महापौर कुुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव व सीएम के प्रधान सचिव श्री कांत बाल्दी, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, सचूना एवं जन संपर्क निदेशक अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रिज पर हुए इस कार्यक्रम के बाद टाउन हाल शिमला के पूरे हुए कार्य का जायजा लिया और इसमें आवश्यक सुधार को लेकर अधिकारियों को निर्देश मौके पर दिए।