Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exhibition of pen and line art paintings begins

Shimla News: पेन और लाइन आर्ट चित्रों की प्रदर्शनी शुरू

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of pen and line art paintings begins
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सोमवार को हैप्पीनेस आर्ट थॉट की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी शुरू की गई। इसमें पेन और लाइन आर्ट के चित्र दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस दौरान पेन और लाइन आर्ट के चित्रों में मानव भावनाएं तथा प्रकृति को बारीकी को दर्शाया है। इसमें लाइन आर्ट के चित्रों में पूरा आर्ट वर्क बिना पैन उठाए किया गया है। चित्रकार काव्या अत्रेय ने बताया कि वह मुख्य रूप से पेन और लाइन आर्ट में काम करती है। इसके अलावा वह गौश पेंटिंग, वॉटर कलर आर्ट वर्क, मिक्स्ड मीडिया आर्टवर्क, पोस्टर-स्टाइल आर्टवर्क और विजुअल एक्सप्लोरेशंस भी बनाती है। लाइन आर्ट अपनी सादगी के कारण सीधे दिल तक पहुंचती है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इनका मूल्य एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये तक रखा है। चित्रकला प्रदर्शनी में करीब 80 पेंटिंग प्रदर्शित की गईं जिनका मूल्य एक हजार से सात हजार रुपये तक रखा है। काव्या अत्रेय ने बताया कि शिमला में यह उनकी पहली प्रदर्शनी है। इससे पहले वह चंडीगढ़ सहित बाहरी राज्यों में एकल और ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी में भाग ले चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article