{"_id":"11eeaf1e4d356094f0223028afeb8470","slug":"exhibition-at-khel-parisar-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेरी, महेश्वरी साड़ियां बनी शिमलावासियों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेरी, महेश्वरी साड़ियां बनी शिमलावासियों की पसंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 May 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में सोमवार को मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम की ओर से साड़ियों और घरेलू साज सजावट के सामान की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी और कोसा साड़ियों की वैरायटी देखने के लिए खेल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी। स्थानीय लोगों के अलावा देश विदेश से आए सैलानी भी प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृगनयनी प्रदर्शनी के प्रबंधक एमएल शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में तैयार होने वाले परंपरागत वस्त्रों और साजो सामान से लोगों को अवगत करवाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 23 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में इसमें मध्य प्रदेश के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
22 स्टॉलों पर जुटने लगी भीड़
प्रदर्शनी में 22 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें चंदेरी की साडियां, माहेश्वरी, वनस्पति के रंगों से बनी बाग प्रिंट, मन भावन हस्तशिल्प तथा हैंडलूम गलीचे, चादर, बेड, कवर, टेबल पाट, कर्णफूल, कलम, और ज्वेलरी आदि कई आकर्षक वस्तुएं है। सभी वस्तुएं मध्य प्रदेश के फकीर चंद मालवी, इदरीश खत्री, मंजू भारद्वाज आदि ने तैयार की हैं।