फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exercise to connect BBN with Amritsar Kolkata Industrial Corridor begins, thousands of industries will benefit

Industrial Corridor: बीबीएन को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे से जोड़ने की कवायद शुरू, हजारों उद्योगों को होगा लाभ

Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
सार

केंद्र सरकार के अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन भी जुड़ेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
Exercise to connect BBN with Amritsar Kolkata Industrial Corridor begins, thousands of industries will benefit
बीबीएन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्र सरकार के अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन भी जुड़ेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के निजी एजेंसियों के माध्यम से सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसमें एलेनटी इंफ्रा, पीडब्लूसी और निपोन यहां पर सर्वे का कार्य कर रही हैं। एलेनटी इंफ्रा यहां पर सड़क निर्माण के कार्य पर सर्वे कर रही है, जबकि पीडब्लूसी सर्वे कर रही है कि अगर यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता है तो और कितने उद्योग आ सकते हैं।निपोन एजेंसी यातायात व्यवस्था को लेकर सर्वे में जुटी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कोलकाता से अमृतसर तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया। इन कॉरिडोर से सभी राज्यों के औद्योगिक क्षेत्रों को इससे लिंक किया जा रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी केंद्र सरकार इस कॉरिडोर से लिंक करने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो केंद्र की ओर से बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र के लिए तीन हजार करोड़ की ग्रांट मिलेगी। इससे यहां की बिजली, पानी और सड़कों को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


बीबीएनआईए के संरक्षक शैलेष अग्रवाल ने बताया कि बीबीएन को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ने से पंजीकृत उद्योगों को इसका लाभ मिलेगा। उद्योगपति अपने उत्पाद को आसानी से खरीदार के पास पहुंचा सकेगा। बद्दी से नालागढ़ होते हुए घनौली से राजपुरा बड़े वाहन जाएंगे। उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक टीआर शर्मा ने बताया कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से बीबीएन को लिंक किया जा रहा है। करीब 3,000 करोड़ की ग्रांट केंद्र सरकार से यहां की सड़कों, बिजली और पानी के लिए केंद्र से दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना को भी कोरिडोर से लिंक करने के लिए किए जा रहे प्रयास
बीबीएन के अलावा प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र ऊना को भी कॉरिडोर से लिंक करने के प्रयास प्रदेश की ओर से जारी हैं। सात जुलाई को दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश के उद्योगमंत्री ने ऊना को लिंक करने के लिए पक्ष रखा है। बीबीएन के अलावा ऊना में भी उद्योग स्थापित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed