फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Exclusive: Paragliding, water-aero sports will be at one place in Una, Himachal

Exclusive: हिमाचल के ऊना में एक ही जगह होंगी पैराग्लाइडिंग, वाटर-एयरो स्पोर्ट्स

Fri, 02 Sep 2022 11:53 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Sep 2022 11:53 AM IST
सार

पहली बार एक ही जगह पर पर्यटक पैराग्लाइडिंग, वाटर और एयरो स्पोर्ट्स का आनंद ले पाएंगे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक ही जगह में यह तीनों गतिविधियां होंगी। पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स के लिए ट्रायल के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Exclusive: Paragliding, water-aero sports will be at one place in Una, Himachal
एक ही जगह होंगी पैराग्लाइडिंग, वाटर-एयरो स्पोर्ट्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में पहली बार एक ही जगह पर पर्यटक पैराग्लाइडिंग, वाटर और एयरो स्पोर्ट्स का आनंद ले पाएंगे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में एक ही जगह में यह तीनों गतिविधियां होंगी। पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स के लिए ट्रायल के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। एयरो स्पोर्ट्स भी यहीं संचालित करने की योजना है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग के लिए ट्रायल हो चुके हैं। ट्रायल सफल रहने के बाद यह साइट अधिसूचित हो गई। यहां से उड़ान भरने के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चुल्हड़ी से उड़ान भरने पर मानव परिंदे गोबिंदसागर झील का एरियल नजारा ले पाएंगे।

विज्ञापन


अंदरौली में लैंडिंग के बाद पर्यटकों को वापस कहीं दूसरी जगह नहीं जाना होगा। अंदरौली में ही गोबिंदसागर झील में पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। यहां वाटर स्पोर्ट्स के लिए टेंडर हो चुका है। वर्तमान में 15 सितंबर तक वाटर स्पोर्ट्स पर प्रतिबंध है। 15 सिंतबर के बाद अंदरौली में एक फर्म की ओर से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करवाई जाएंगी। साथ ही पावर ग्लाइडिंग के लिए भी सफल ट्रायल हो चुका है।
विज्ञापन

एयरो स्पोर्ट्स के लिए भी अंदरौली साइट उपयुक्त बताई गई है।

प्रशासन यहां फिलहाल पैराग्लाइडिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रुझान देख रहा है। दोनों के परिणाम सकारात्मक आते हैं तो आने वाले दिनों एयरो स्पोर्ट्स भी यहां करने का मौका मिलेगा। गोबिंदसागर झील किनारे अंदरौली को प्रशासन पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की लिहाज से विकसित कर रहा है। यहां पार्क कैफे और अन्य कई तरह की सुविधाएं पर्यटकों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र पंजाब से सटा हुआ है। यहां वीकेंड पहले से पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। यह तीनों गतिविधियां शुरू होने पर अंदरौली का बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।


चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग के जरिये अंदरौली में पहुंचकर यहां वाटर स्पोर्ट्स उपलब्ध रहेगा। यहां एयरो स्पोर्ट्स के संचालन को लेकर भी योजना है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अंदरौली में काम चल रहा है।- राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed