फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise minister Prakash Chaudhary statement

आबकारी मंत्री बोले- सीएम वीरभद्र नहीं तो मैं भी नहीं लड़ूंगा चुनाव

Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Excise minister Prakash Chaudhary statement

सरकार और कांग्रेस संगठन में चल रही रार के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव न लड़ने के एलान के बाद आबकारी एवं कराधान मंत्री उनके समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। मंडी के डडौर में पत्रकारों से बातचीत में प्रकाश चौधरी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगें।

विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि प्रदेश में कई और मंत्री व विधायक चुनाव न लड़ने का जल्द एलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का दूसरा नाम वीरभद्र सिंह है।
विज्ञापन


उनके बिना कांग्रेस का अस्तित्व न के बराबर है। मंडी के बल्ह से विधायक प्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन में तालमेल की कमी के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव न लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र को कमान सौंपे कांग्रेस ‌हाईकमान

Excise minister Prakash Chaudhary statement

प्रदेश का बच्चा-बच्चा वीरभद्र सिंह को जानता है और उनके विकास कार्यों से परिचित है। शिमला में जो विधायक दल की बैठक हुई थी उसके बाद अधिकतर विधायक इस बात से सहमत हैं कि अगर सीएम चुनाव नहीं लड़ेंगे तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने विस चुनाव की कमान वीरभद्र सिंह को देने की वकालत करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है।

अगर कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र सिंह को कमान देती है तो प्रदेश में सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा कि नेरचौक में मेडिकल कॉलेज के साथ बल्ह के लिए प्रदेश की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलना विकास की योजना का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed