{"_id":"56f15eb94f1c1b7d61f14d24","slug":"excise-inspector-caught-red-handed-accepting-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट से महीना पहले रिश्वत लेते पकड़ा एक्साइज इंस्पेक्टर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायरमेंट से महीना पहले रिश्वत लेते पकड़ा एक्साइज इंस्पेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, गलोड़ (हमीरपुर)
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपी को हिरासत में लेते हुए विजिलेंस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायरमेंट से एक महीना पहले उपमंडल नादौन के गलोड़ कस्बा में आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी की रिटायरमेंट 30 अप्रैल को है। इंस्पेक्टर लेखराज आग की भेंट चढ़ी एक दुकान के इंश्योरेंस क्लेम के बदले दुकानदार से रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 7 और पीसी 13 डी के तहत मामला दर्ज किया है। गलोड़ के शिकायतकर्ता दुकानदार यशपाल शर्मा ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनकी दुकान आग की भेंट चढ़ गई थी।
विज्ञापन
इंश्योरेंस क्लेम के लिए इंस्पेक्टर उनसे सात हजार रुपये मांग रहा था। उन्होंने विजिलेंस से इसकी शिकायत की। विजिलेंस टीम ने केमिकल लगे पांच हजार रुपये के नोट लेखराज को देने को कहा। मंगलवार को आरोपी लेखराज पैसे लेने के लिए पेट्रोल पंप गलोड़ पहुंचा। इस दौरान विजिलेंस टीम पहले ही सिविल कपड़ों में तैनात थी।
विज्ञापन
जैसे ही लेखराज पैसे लेकर गाड़ी में सवार होने लगा, विजिलेंस ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। विजिलेंस टीम में मोती लाल, अंकुर, जगदीश कुमार, प्यार चंद, मनोहर लाल, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे। उधर, आबकारी एवं कराधान के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विभाग ही अब आगामी कार्रवाई करेगा।