{"_id":"4d9f6a713ea7a474fed549a5ab941ee4","slug":"excise-department-raids-recover-penalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की छापेमारी, वसूली पैनल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग की छापेमारी, वसूली पैनल्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबाकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा की अगुवाई में कुफरी, नारकंडा से लेकर रामपुर तक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, गेस्ट हाउस और बीयर बार में छापामारी की गई।
विज्ञापन
टीम ने इस दौरान एनएच पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग भी की। टीम ने होटल, गेस्ट हाउस, दुकानों और बीयर बार में कई जगह पर रिकार्ड में खामियां पाईं।
इस पर टीम ने कारोबारियों से करीब एक लाख से अधिक टैक्स और पेनल्टी वसूल की। सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि रविवार को की गई इस कार्रवाई के अलावा जिला स्तर की यह टीम अन्य क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण का क्रम जारी रखेगी।