फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Excise department raids, recover penalty

शहर में छापेमारी, कारोबारियों से वसूला जुर्माना

Thu, 12 Jun 2014 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 12 Jun 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
Excise department raids, recover penalty

आबकारी महकमे ने बुधवार को संजौली में दो होटलों और दो दुकानों में छापे मारे। इस दौरान इन्हें 3.64 लाख का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की कुछ राशि कारोबारियों ने मौके पर ही अदा कर दी।

विज्ञापन


टैक्स न भरकर ये कारोबारी सरकार को चूना लगा रहे थे। इनमें एक होम स्टे भी शामिल है। होम स्टे की आड़ में संजौली बाईपास रोड पर होटल और वैकेंटहाल चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


महकमे ने पूरा टैक्स भरने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी महकमे की शिमला शाखा की टीम ईटीओ प्रीतपाल सिंह और इंस्पेक्टर कमल कुमार ने सबसे पहले संजौली बाजार में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लंबे समय से दो मोबाइल दुकानें चल रही हैं लेकिन संचालक टैक्स नहीं दे रहे थे। सूचना पर टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। पहली मोबाइल दुकान की जांच के दौरान टैक्स चोरी पकड़ी गई। इन्हें एक लाख जुर्माना लगाया गया। दूसरी मोबाइल दुकान के संचालक पर सवा लाख जुर्माना किया गया।

होटलों का भी किया निरीक्षण

इसके बाद टीम ने संजौली बाजार में चल रहे एक होटल का निरीक्षण किया। मालिक होटल तो चला रहा था लेकिन टैक्स नहीं भर रहा था। मौके का निरीक्षण करने के बाद 30 हजार जुर्माना किया गया। आखिर में संजौली बाईपास रोड पर एक होम स्टे का निरीक्षण करने पहुंचे।


यहां होम स्टे के नाम पर होटल चलाया जा रहा था। वैंकेटहाल भी चलाया जा रहा रहा था। टीम ने होम स्टे संचालक पर 1.9 लाख जुर्माना लगाया। सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान सतीश शर्मा ने कहा कि पर्यटन सीजन के चलते शहर और उपनगरों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed