फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise and Taxation Department will have its own police force, recruitment process is underway

Himachal: आबकारी और कराधान विभाग की होगी अपनी पुलिस फोर्स, भर्ती प्रक्रिया जारी

Thu, 24 Oct 2024 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

नशे के कारोबार को रोकने और कर चोरी के मामलों को रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस फोर्स होगी।

विज्ञापन
Excise and Taxation Department will have its own police force, recruitment process is underway
अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार को रोकने और कर चोरी के मामलों को रोकने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस फोर्स होगी। पुलिस विभाग में 1,088 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।  इसमें 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल की भर्ती होनी है। इनमें से पुलिस के जवानों को आबकारी एवं कराधान में भेजा जाना है। विशेष पुलिस कांस्टेबल नशे की रोकथाम के लिए भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होना है। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से सरकार को भी अपनी पुलिस फोर्स के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कई राज्यों में आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस है। अधिकारियों का मानना है कि वह जब भी कर चोरी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जाते हैं तो मौके पर पुलिस नहीं मिलती। इस वजह से उनका काम प्रभावित होता है और अधिकारियों और निरीक्षकों को पकड़े गए मामलों में जान के जोखिम का भी डर भी बना रहता है।
विज्ञापन


इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पुलिस भी चाह रही है कि आबकारी एवं कराधान विभाग के पास अपनी पुलिस हो। वहीं, प्रदेश में पहले भी कई ऐसी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं जब ईटीओ चेकिंग पर जाते हैं और वह कर चोरी के मामले पकड़ते हैं तो उन पर जानलेवा हमले हुए हैं। ऐसे में संबंधित थाना और चौकी इंचार्ज को पुलिस भेजने के लिए आग्रह करना पड़ता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की नई भर्ती होने जा रही है। यह मामला ध्यान में है। इस पर विचार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed