फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Excise and taxation department raided Adani company in Parwanoo

Solan News: परवाणू में अदाणी की कंपनी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने दी दबिश

Wed, 08 Feb 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

परवाणू स्थित अदाणी की कंपनी में आबकारी एवं कराधान विभाग के दक्षिणी प्रवर्तन निदेशालय परवाणू ने बड़ी कार्रवाई के तहत सारे स्टॉक का जायजा लिया। कंपनी की ओर से किराना का बिजनेस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Excise and taxation department raided Adani  company in Parwanoo
अदाणी की कंपनी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने दी दबिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के परवाणू स्थित अदाणी की कंपनी में आबकारी एवं कराधान विभाग के दक्षिणी प्रवर्तन निदेशालय परवाणू ने बड़ी कार्रवाई के तहत सारे स्टॉक का जायजा लिया। कंपनी की ओर से किराना का बिजनेस किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के सिविल सप्लाई और हिमाचल पुलिस को करोड़ो रुपये की सेल की जाती है। प्रदेश में अदाणी ग्रुप की सात कंपनियां हैं। अंबुजा और एसीसी को छोड़कर दूसरी चालू कंपनियों में फ्रूट का कारोबार किया जा रहा है। कंपनी हिमाचल के सभी बड़े-बड़े व्यापारियों को खाद्य तेल साबुन और किराना का सामान सप्लाई करती है।

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि पिछले वर्ष परवाणू स्थित इस कंपनी में 135 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें जीएसटी का सारा टैक्स इनपुट टैक्स क्रेडिट से एडजस्ट किया गया, जबकि कंपनी को टैक्स देते हुए करीब 10 से 15 फीसदी देय राशि को नकदी भुगतान करना पड़ता है। जो इस इस कंपनी में शून्य पाया गया है। विभाग के संयुक्त निदेशक जीडी ठाकुर ने बताया कि संबंधित कंपनी का सारा काम और व्यापारिक प्रतिष्ठान किराये पर हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर ट्रांसपोर्ट तक लंबी लाइन है, लेकिन नकद भुगतान न करना संदेहजनक है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed