फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ex servicemen dependents get a chance for JBT recruitment, know the counselling schedule

हिमाचल: भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को जेबीटी भर्ती का मौका, जानिए काउंसलिंग का शेड्यूल

Mon, 07 Jul 2025 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक परिवारों के आश्रितों को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती सोलन में 21 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन
Ex servicemen dependents get a chance for JBT recruitment, know the counselling schedule
Teacher job - फोटो : freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक परिवारों के आश्रितों को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती सोलन में 21 जुलाई से होगी। इसमें प्रदेश भर से प्रतिभागी ले सकते हैं। 21, 22 और 23 को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय में प्रतिभागियों की काउंसलिंग होगी। सोलन में 19 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती होगी। कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के लिए 21 जुलाई, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और किन्नौर के लिए 22 जुलाई और 23 जुलाई को जिला सोलन, मंडी, शिमला, सिरमौर और सभी जिलों के छुटे हुए उम्मीदवारों की काउंसलिंग होगी। अनारक्षित वर्ग में 31 दिसंबर 2018 तक, अनुसूचित जाति वर्ग के 31 दिसंबर 2020 तक, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 31 दिसंबर 2019 तक और अन्य पिछड़ा वर्ग में 31 दिसंबर 2018 तक बैच के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा जिला सोलन राज कुमार पराशर ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 12, अनुसूचित जाति वर्ग के 01, अनुसूचित जनजाति वर्ग के तीन और अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

ये है भर्ती की पात्रता
अनारक्षित वर्ग : 31 दिसंबर 2018 तक के वैच
अनुसूचित जाति वर्ग : 31 दिसंबर 2020 तक के बैच
अनुसूचित जनजाति वर्ग : 31 दिसंबर 2019 तक बैच
अन्य पिछड़ा वर्ग : 31 दिसंबर 2018 तक के वैच

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज लाएं साथ 
इसमें दसवीं, जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र, व्यावसायिक योग्यता प्रमाणत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा जेबीटी प्रमाणपत्र, अन्य उच्च योग्यता प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, सैनिक कल्याण से संबंधित उप निदेशक द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक के वार्ड का प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, एसडीएम या फिर तहसीलदार द्वारा जारी किया गया शपथपत्र लाना होगा।

विज्ञापन

भर्ती की तैयारियां शुरू
भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं।- मोहिंद्र चंद पिरटा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed