{"_id":"58f9f8344f1c1b91338b4852","slug":"ex-service-man-sets-himself-on-fire-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को लगाई आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पुराना कांगड़ा में शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने घर की छत पर बनाए अस्थायी शेड में खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस ने पाया कि पूर्व सैनिक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। उसने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक आग बुझाई पूर्व सैनिक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुराना कांगड़ा में वार्ड-1 के निवासी ज्ञान चंद अपनी पत्नी और बहू के साथ रह रहा था। उसका बेटा विदेश में है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पूर्व सैनिक ज्ञान चंद ने घर की छत पर बने अस्थायी शेड में खुद को आग लगा ली। शेड में लकड़ियां और अन्य सामान होने के चलते आग भयंकर तरीके से भड़क गई। छत पर आग देख आसपास के लोग जुटे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बावजूद पूर्व सैनिक की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि पूर्व सैनिक डिप्रेशन में था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।