{"_id":"59ee204a4f1c1bf2538b8781","slug":"ex-mla-praveen-kumar-meet-shanta-kumar-in-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांता के घर की दहलीज पर सिर रखकर रोए प्रवीण, बोले - गुरु जी माफ करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांता के घर की दहलीज पर सिर रखकर रोए प्रवीण, बोले - गुरु जी माफ करना
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा विधायक प्रवीण कुमार सोमवार को नामांकन से पहले सांसद शांता कुमार के घर के बाहर दहलीज पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोए। रोते हुए प्रवीण बोले - गुरु जी माफ करना, आपका कहना नहीं मान सका।
विज्ञापन
इससे पहले शांता कुमार ने दो बार प्रवीण के घर चिंबलहार जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। पालमपुर से इंदु गोस्वामी को भाजपा टिकट मिलने से नाराज होकर प्रवीण शर्मा आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन