{"_id":"639729a757444471ca0849dc","slug":"ex-ministers-vacated-their-houses-also-painted-the-name-plaque","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पूर्व मंत्रियों ने खाली किए आवास, नाम की पट्टिका में भी किया पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पूर्व मंत्रियों ने खाली किए आवास, नाम की पट्टिका में भी किया पेंट
Mon, 12 Dec 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:08 PM IST
सार
सचिवालय सामान्य प्रशासन ने पूर्व मंत्रियों के नाम की पट्टिका पर पेंट कर दिया है। अब इनमें नए मंत्रियों के नाम और कोठी नंबर लिखा जाएगा।
विज्ञापन
नाम की पट्टिका में भी किया पेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पूर्व मंत्रियों ने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को भाजपा के पूर्व मंत्रियों के समर्थक सरकारी आवास पहुंचे और सामान समेटकर पिकअप में ले जाते देखे गए। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने पूर्व मंत्रियों के नाम की पट्टिका पर पेंट कर दिया है। अब इनमें नए मंत्रियों के नाम और कोठी नंबर लिखा जाएगा। हालांकि, अभी मंत्रियों के नाम तय नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
सप्ताह के भीतर मंत्री फाइनल किए जा सकते हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मंत्रियों के आवासों में रिपेयर का काम शुरू कर दिया है। परदों को बदला जा रहा है। जिन कमरों का फर्नीचर खराब है, उन्हें ठीक किया जा रहा है। मंत्रियों के आवासों को जाने वाले रास्ते भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। क्रिस्टल हाल में अभी पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के नाम की पट्टिका लगी है।
विज्ञापन