पूर्व कांग्रेस विधायक का बेटा चरस की खेप समेत गिरफ्तार, लग्जरी कार भी जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सदर थाना मंडी पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर भ्यूली के समीप पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के नाबालिग बेटे और तीन अन्य युवकों से 498 ग्राम चरस बरामद की है। जिस लग्जरी कार से यह चरस बरामद की गई है वह पूर्व विधायक के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुबेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने भ्यूली के समीप थाना प्रभारी सुनील सांख्यान की अगुआई में नाका लगाया हुआ था।
डैश बोर्ड पर रखे थे पैकेट
इसी दौरान मनाली से बिलासपुर की ओर आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार के डैश बोर्ड पर रखे गए दो पैकेट से 498 ग्राम चरस बरामद की गई।
पूर्व विधायक के बेटे के अलावा तीनों आरोपियों की पहचान अभिषेक ठाकुर पुत्र रमेश चंद निवासी चांदपुर बिलासपुर, आकाश पुत्र अनिल कुमार डियारा सेक्टर बिलासपुर, अमन शर्मा पुत्र विजय कुमार निवासी रामपुर के रूप में हुई है।
अन्य तीनों आरोपियों में से भी एक आरोपी के नाबालिग होने की आशंका है। हालांकि, इस बारे संबंधित थाने से जानकारी मंगवाई गई है।
गत वर्ष चिट्टे के तस्करों के साथ पकड़ा गया था पूर्व विधायक का नाबालिग बेटा
गत वर्ष घातक नशे चिट्टे का कारोबार करने वाले कुछ आरोपियों के साथ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के नाबालिग बेटे को डियारा सेक्टर में पकड़ा गया था। इस दौरान यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
रात को एक बजे के करीब एसपी की अगुआई में मामले को शांत करने के लिए फ्लैग मार्च करना पड़ा था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।