फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex CM Dhumal ask CM virbhadra to give his regine

जनता ने पैक करवाया कांग्रेस का बोरिया बिस्तर: धूमल

Fri, 16 May 2014 08:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 May 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
Ex CM Dhumal ask CM virbhadra to give his regine

प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता फूले नहीं समा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेता मोदी लहर को नकार रहे थे।

विज्ञापन


वीरभद्र लहर, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर वोट मिलने के दावे कर रहे थे, लेकिन जनता ने चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर वीरभद्र लहर, कांग्रेस सरकार को नकार दिया है। वीरभद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र लहर, कांग्रेस सरकार हारी है। वीरभद्र सरकार समर्थन खो चुकी है, ऐसे में सरकार इस्तीफा दें, जिससे फिर से चुनाव हो सकें। पूर्व सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह चुनाव के दौरान हमीरपुर में बोरिया बिस्तरा लेकर डेरा जमाए बैठे रहे, जनता ने हमीरपुर सहित मंडी से भी उनका बोरिया बिस्तरा पैक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

धूमल ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने में असमर्थ रहा। यह चुनाव कांग्रेस और चुनाव आयोग ने मिलकर लड़ा। भाजपा प्रभारियों ने कई बार कांग्रेस के खिलाफ चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ अधिकारियों ने तो सीमाएं लांघ दीं।


प्रदेश में सरकार के दबाव के बावजूद जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया। प्रदेश और हमीरपुर की जनता को बधाई। सुजानपुर उपचुनाव की जीत पर कहा कि विरोधियों ने धन बल, शराब का भरपूर प्रयोग किया, लेकिन जनता ने निष्पक्ष होकर मतदान किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी सीट पर भी हारे हैं। सुजानपुर की जनता ने विस चुनाव की कमी पूरी की, अब पप्पू नहीं गुड्डू पास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed