फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex Chairman SM Katwal first night in jail side story

कटवाल ने जेल में न खाना खाया और न ही पीया पानी

Thu, 13 Sep 2018 02:15 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Ex Chairman SM Katwal first night in jail side story

बहुचर्चित भर्ती फर्जीवाड़े में दोषी करार प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व आईएएस अधिकारी एसएम कटवाल की जेल में पहली रात बैचेनी में कटी। उन्होंने रात भर कुछ भी नहीं खाया। पानी तक नहीं पीया। बुधवार सुबह नाश्ते को भी ना कर दी।

विज्ञापन


कटवाल ने महज एक कप चाय ली। मंगलवार को ऊना जिला के ट्रेजरी कार्यालय से गिरफ्तार करने के बाद एसएम कटवाल को शाम को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मेहता की अदालत में पेश करने के बाद कंडा जेल का वारंट काटा गया, लेकिन शाम का समय और कंडा जेल दूर होने के चलते उन्हें मंगलवार की रात हमीरपुर जेल में रखा गया।
विज्ञापन


उन्हें हमीरपुर के दोसड़का स्थित जेल के बैरक नंबर चार में रखा गया था। मंगलवार रात को उन्हें करीब पौने आठ बजे जेल में बंद किया गया। बैरक नंबर 4 में उनके साथ चार अन्य अपराधी थे। बुधवार सुबह 9 बजे उन्हें हमीरपुर जेल से शिमला की कंडा जेल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईएएस अधिकारी एसएम कटवाल हमीरपुर में उपायुक्त के पद पर भी रहे हैं। उपायुक्त के पद पर रहते हुए उन्हें पुलिस विभाग से निजी सुरक्षा कर्मी, लग्जरी कार और आलीशान आवासीय भवन के अलावा सरकार की तरफ से एक आईएएस अधिकारी को मिलने वाली सारी सुविधाएं प्राप्त थीं। एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने कहा कि मंगलवार रात हमीरपुर जेल में कटने के बाद एसएम कटवाल को बुधवार सुबह 9 बजे कंडा जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed