फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Evidence of snow leopard found in Turunda of tribal area Pangi himachal

जनजातीय क्षेत्र पांगी के टरूंडा में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण

Fri, 08 Jan 2021 10:57 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
Evidence of snow leopard found in Turunda of tribal area Pangi himachal
पांगी में मिले बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण मिले हैं। दो माह पहले वन्य प्राणी विभाग ने सेचू क्षेत्र के टरूंडा नाला में लगाए ट्रैप कैमरे में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। कुछ दिन पहले वन्य प्राणी विभाग ने कैमरों में कैद हुईं तस्वीरें देखीं तो इनमें बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें भी थीं। इससे इस बात के प्रमाण मिले कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फानी तेंदुए के प्रजाति अभी मौजूद है, जबकि बर्फानी तेंदुआ एक विलुप्त हो रही प्रजाति से संबंध रखने वाला जानवर है।

विज्ञापन


यह हिमाचल प्रदेश के गिने-चुने वन्य क्षेत्रों में देखने को मिलता है। चंबा जिले में विलुप्त हो रही इस प्रजाति के होने के प्रमाण मिलने से वन्य प्राणी प्रेमियों में खुशी है। वन्य प्राणी विभाग इसके संरक्षण को लेकर जुट गया है। वन्य प्राणी विभाग को वर्ष 2018 में भी पांगी में बर्फानी तेंदुआ होने के प्रमाण मिले थे। उस समय कयास लगाए गए थे कि शायद किसी दूसरे जंगल से बर्फानी तेंदुआ भटकता हुआ यहां पहुंच गया। इसका सही पता लगाने को वर्ष 2019 में वन्य प्राणी विभाग ने पांगी के वन्य प्राणी क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए थे। विभाग की टीम लंबे समय से पांगी के जंगलों में बर्फानी तेंदुए के प्रमाण के लिए मेहनत कर रही है। दो माह पहले ट्रैप कैमरों में बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। इससे प्रमाण मिले हैं कि पांगी के जंगलों में बर्फानी तेंदुए की प्रजाति मौजूद है।  
विज्ञापन


वन विभाग के वनरक्षक राजिंद्र कुमार का बर्फानी तेंदुए के प्रमाण ढूंढने में अहम योगदान है। उन्होंने वर्ष 2018 में ट्रैप कैमरे लगाकर बर्फानी तेंदुए की तस्वीर ली थी। इस बार भी उनकी मेहनत से बर्फानी तेंदुए की तस्वीर विभाग को मिली है। टीम भी इस कार्य में उनके साथ रही।  वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि पांगी के सेचू नाला वन्य क्षेत्र में विलुप्त बर्फानी तेंदुए की प्रजाति होने के प्रमाण मिले हैं। इस विलुप्त हो रही प्रजाति के संरक्षण को लेकर विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed