{"_id":"671e3faa8fee839ade0c901d","slug":"eve-teasing-case-agiast-police-constable-shimla-news-c-19-sml1001-431173-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ही सुरक्षित नहीं, सहकर्मी ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ही सुरक्षित नहीं, सहकर्मी ने की छेड़छाड़
Sun, 27 Oct 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:55 PM IST
सार
महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस कर्मचारी ने ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। महिला कर्मी ड्यूटी पर तैनात थी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस बटालियन में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस कर्मचारी ने ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। महिला कर्मी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस कर्मी ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और छेड़छाड़ की। जब महिला कर्मी आरोपी से बचने के लिए गुमटी के अंदर गई तो उसने गुमटी में भी जबरन घुसने की कोशिश की। दोनों एक बटालियन में ही सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मी ने बताया कि 25 अक्तूबर को क्वार्टर गार्ड ड्यूटी में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचा। अश्लील और अभद्र शब्द कहे। जब पीड़िता अपने बचाव के लिए गुमटी में चली गई तो उसने गुमटी में भी घुसने की कोशिश की। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियाें को दी और मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला कर्मी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना ढली में आरोपी पुलिस कर्मी को तलब करके पूछताछ भी की गई है। वहीं मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी पर निलंबन की तलवार भी लटक गई है। एएसपी रत्न सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन