{"_id":"5ed4e4f18ebc3e90b01471aa","slug":"essential-goods-delivery-at-door-in-nirmand-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड के जाओं गांव में घर-द्वार ही होगी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड के जाओं गांव में घर-द्वार ही होगी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति
Mon, 01 Jun 2020 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Jun 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले के बाह्य सराज निरमंड के जाओं गांव में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने चायल पंचायत को बफर जोन बनाया है। पंचायत के जाओं बार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर कुल्लू में भर्ती किया है। उपायुक्त ने कहा कि 31 मई को निरमंड तहसील के तहत जाओं गांव के 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
वह परिजनों के साथ हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। उनकी पत्नी, बेटे और बहू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत चायल के जाओं को सील कर दिया है। जाओं वार्ड को कंटेनमेंट जोन व ग्राम पंचायत चायल को बफर जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी से की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि जिले से अभी तक कुल 1135 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिले में पहली मार्च से अभी तक बाहरी प्रदेशों व जिलों से 6859 व्यक्ति आए हैं। इनमें 5430 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली, जबकि 1429 लोग अभी भी क्वारंटीन में रखे गए हैं।
विज्ञापन