फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eskilater facility in temple

Shimla News: जाखू मंदिर में एस्केलेटर की टेस्टिंग शुरू, जल्द मिलेगी सुविधा

Sun, 21 Jan 2024 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
eskilater facility in temple
विकासात्मक खबर
विज्ञापन

रोपवे कार्पोरेशन ने शुरू की टेस्टिंग, 31 तक चलेगी, इसके बाद उद्घाटन की तैयारी
7.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है 46.46 मीटर लंबा एस्केलेटर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में जल्द ही श्रद्धालुओं को एस्केलेटर की सुविधा मिलने वाली है। यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किए गए एस्केलेटर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
रोपवे कार्पोरेशन के अनुसार 31 जनवरी तक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद उद्घाटन कर आम जनता को इसकी सुविधा दी जाएगी। कुल 46.46 मीटर लंबा यह एस्केलेटर 7.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। एस्केलेटर से बाबा बालक नाथ मंदिर से लोग सीधे हनुमान की प्रतिमा के पास पहुंच जाएंगे। अभी लोगों को मुख्य गेट से मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए सौ से ज्यादा सीढि़यां चढ़नी पड़ती हैं। शहरवासियों के अलावा शिमला आने वाले हजारों सैलानी भी जाखू मंदिर जाते हैं। अब इन्हें एस्केलेटर की सुविधा भी मिलेगी। मंदिर के लिए पैदल कवर्ड फुटपाथ की भी नगर निगम ने पिछले साल सुविधा दी है।
विज्ञापन


उत्पाती बंदर नहीं कर सकेंगे परेशान
एस्केलेटर के भीतर जाखू के उत्पाती बंदर भी लोगों को परेशान नहीं कर पाएंगे। इसे पूरी तरह से कवर किया गया है ताकि बंदर अंदर न आ सके। दो चरणों में बने 46.46 मीटर लंबे और 1.65 मीटर चौड़े इस एस्केलेटर की रफ्तार 0.5 मीटर प्रति सेकंड रहेगी। इस तरह लोग डेढ़ से दो मिनट के भीतर मंदिर परिसर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्केलेटर की टेस्टिंग शुरू : डीजीएम
जाखू मंदिर के एस्केलेटर का काम पूरा हो चुका है, अब इसकी टेस्टिंग की जा रही है। 31 जनवरी से पहले इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जल्द ही लोगों को इसकी सुविधा मिलने वाली है। -मुनीष साहनी, डीजीएम रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed