फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ESIC scheme for himachal all districts

अब पूरे हिमाचल में लागू होगी ये स्कीम, कामगारों को मिलेगा फायदा

Sat, 15 Oct 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 15 Oct 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
ESIC scheme for himachal all districts

औद्योगिक कामगारों को ईएसआई के तहत दी जाने वाली सुविधा अब हिमाचल के हर जिले में उपलब्ध करवाई जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ईएसआई कारपोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय बद्दी ने इसे प्रभावी बनाने को लेकर प्रस्ताव हिमाचल सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


इस प्रस्ताव में सरकार से पहले चरण में सात जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा में ईएसआईसी के नए ब्रांच ऑफिस तथा डिस्पेंसरी खोलने के लिए जगह तथा बिल्डिंग स्ट्रक्चर की मांग की है।
विज्ञापन


इस पर निगम की ओर से सरकार को निर्माण लागत की 83 फीसदी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के कुल्लू, चंबा और हमीरपुर जिला को दूसरे चरण में योजना में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फीसदी लाभार्थी अंश के साथ मिलेगी संपूर्ण सुविधा
ईएसआईसी के अधीन आने वाले मौजूदा क्षेत्र को छोड़कर योजना से जुड़ने वाले नए औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों से चार फीसदी बेनिफिशरी शेयर लिया जाएगा। इसमें तीन फीसदी उद्योग प्रबंधन व एक फीसदी कामगार के मासिक वेतन से लिया जाएगा।

दो साल तक यह सुविधा दी जाएगी। मौजूदा ईएसआई स्कीम के तहत साढ़े छह फीसदी बेनिफिशरी शेयर जिसमें उद्योग को साड़े तीन व कामगार को तीन फीसदी शेयर देना होता है। 

ईएसआई के तहत ये हैं सुविधाएं
- ईएसआई के तहत कामगार का दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा किया जाता है। इसके तहत करीब एक करोड़ तक की विभिन्न तरह की सुविधाएं कामगार को मिलती हैं। 
- पेंशन सुविधा का भी लाभ ईएसआई के अधीन आने से कामगार व उसके परिवार को मिलता है। 
- मेडिकल लीव के दौरान भी आधा वेतन ईएसआई की सुविधा होने पर मिलता है। 
- गर्भवती महिलाओं को भी योजना के तहत बहुत से लाभ दिए जाते हैं। 

प्रदेश में कुल 42 हजार छोटे बड़े उद्योग
हिमाचल में कुल 42 हजार छोटे-बड़े उद्योग मौजूद हैं। ईएसआई के अधीन अभी केवल 6500 उद्योग ही हैं। इनके करीब 2.50 लाख कामगार ही ईएसआई का लाभ ले पा रहे हैं। योजना का दायरा बढ़ने से लाखों नए कामगार ईएसआई सुविधाओं से जुड़ेंगे।


ईएसआईसी क्षेत्रीय निदेशक बद्दी सुभाष चंद्रा ने कहा कि केंद्र से अधिसूचना जारी करने के बाद प्रदेश के सात जिलों को योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल सरकार को नए ब्रांच ऑफिस व डिस्पेंसरी खोलने के लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद योजना से सभी उद्योगों को जोड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed