फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Escalator will be installed in maa jawala ji temple kangra for divyangs

मां ज्वाला के दरबार आसानी से पहुंच सकेंगे दिव्यांग, लगेगी स्वचलित सीढ़ी

Thu, 13 Jun 2019 02:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Escalator will be installed in maa jawala ji temple kangra for divyangs
उपाध्यक्ष रमेश धवाला - फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में अब दिव्यांगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, उनके लिए स्वचलित सीढ़ी (एस्केलेटर) लगाने का विचार किया जा रहा है। विधायक व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला की अध्यक्षता में मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर सह आयुक्त राकेश शर्मा व डीएसपी तिलकराज व मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। चुनावों के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें कई विकास कार्यों की चर्चा की गई। 

विज्ञापन


विकास कार्यों में स्वचलित सीढ़ी लगाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा वीआईपी व अतिविशिष्ट व्यक्तियों को अलग लाइन लगाकर दर्शन करवाने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ मंदिर के लंगर भवन, रसोई, कार्यालय व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मंदिर में डाटा ऑपरेटर व लिपिक के पदों को भरने के बारे में भी चर्चा हुई। मंदिर की सुरक्षा के लिए ऊंची चारदीवारी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


टेढ़ा मंदिर व भैरो मंदिर में ट्यूबवेल लगाकर पानी पहुंचाया जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर शौचालय, स्नानागार व रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। होमगार्ड्स आवास स्थान को तोड़कर पुन: स्टाफ क्वार्टर बनाए जाएंगे। मंदिर की परिक्रमा व सीढ़ियों पर कैनोपी लगाई जाएगी। तारा देवी, टेढ़ा मंदिर, भैरो मंदिर में भी कैनोपी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भैरो मंदिर से अम्बिकेसर महादेव मंदिर मार्ग को पक्का करके वाहनों के लिए पार्किंग का भी निर्माण करने पर भी चर्चा हुई। मंदिर की जमीन से अवैध कब्जे भी हटाए जाने पर भी विचार हुआ। इस मौके पर मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा, मंदिर ट्रस्ट सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा, सौरभ शर्मा, कृष्ण स्वरूप, शशि चौधरी, देशराज भारती, मन्दिर सह अधिकारी अमित गुलेरी, मनोहर, बलदेव, कमलकांत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed