फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   entry will be closed in shimla city for tourist vehicles from Christmas to New Year

क्रिसमस से नए साल तक शिमला शहर में पर्यटक वाहनों की एंट्री बंद, वजह बेहद खास

Wed, 28 Nov 2018 03:48 AM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
entry will be closed in shimla city for tourist vehicles from Christmas to New Year
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्रिसमस से नए साल तक शिमला की यातायात व्यवस्था बदलने की तैयारी है। शहर में ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को दिक्कत न झेलनी पड़े इसके लिए 24 से 31 दिसंबर तक पर्यटक वाहन टुटीकंडी क्रासिंग से आगे शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


वाहनों को क्रॉसिंग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा। प्रदेश के बाहर से आने वाले इन पर्यटक वाहनों में छोटे-बड़े सभी शामिल रहेंगे। 

क्रासिंग से शहर तक सैलानियों को लाने के लिए हर दस मिनट में एचआरटीसी की स्पेशल बसें चलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 29 नवंबर को टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग कांपलेक्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्किंग का उद्घाटन होने के बाद शहर में पर्यटक वाहनों की एंट्री कम करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला में पर्यटक वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए क्रॉसिंग पर बनी पार्किंग का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी छोटे बड़े टूरिस्ट वाहन नई पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। इन गाड़ियों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां से एचआरटीसी की बसें सैलानियों को शहर तक पहुंचाएंगी।

31 दिसंबर तक रहेगी विशेष व्यवस्था : कश्यप
पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान 24 से 31 दिसंबर तक शहर में सैलानियों के वाहनों की आमद बढ़ने से जाम न लगे इसके लिए टूरिस्ट वाहनों को टुटीकंडी क्रासिंग से आगे एंट्री नहीं दी जाएगी।
- अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed