{"_id":"5e6f98e28ebc3ea81c17dec3","slug":"entry-of-vehicles-coming-from-outside-without-sanitize-prohibited-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बिना सैनेटाइज बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बिना सैनेटाइज बाहर से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक
Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए हिमाचल सरकार ने अब बिना सैनेटाइज बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हिमाचल से बाहरी राज्यों में जाने वाली बसों और टैक्सियों में भी हर 12 घंटे बाद सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैंकों, दफ्तरों और दुकानों में दिन में दो बार स्प्रे करने को कहा है। एटीएम और होटलों में लगीं लिफ्टों के बटनों पर हर दो घंटे बाद स्प्रे और हर 10 मिनट बाद बटनों को कपड़े के साथ साफ करने के निर्देश दिए हैं। दफ्तरों के दरवाजों पर लगे हैंडलों को हर 10 मिनट बाद साफ करने और बस अड्डों पर दिन में तीन बार छिड़काव करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
वोल्वो, साधारण बसों और टैक्सियों से बाहर से आने वाले लोगों के डिक्लेयरेशन फार्म भरे जाएंगे। कंडक्टर और टैक्सी ऑपरेटर इन फार्मों को बस अड्डा इंचार्ज को सौंपेंगे। अड्डा इंचार्ज इन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देंगे। बसों, टैक्सियों और दुकानों में कोरोना के लक्षण के पोस्टर लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य द्वारों पर बढ़ाई चौकसी
प्रदेश सरकार ने हिमाचल के मुख्य द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है। जहां भी बैरियर लगे हैं, वहां पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की टीमें तैनात की गई हैं। पूछताछ के बाद ही हिमाचल में प्रवेश कराया जा रहा है।