फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   English and first second term exam marks will be added to the 12th class result

हिमाचल: 12वीं कक्षा के परिणाम में अंग्रेजी और फर्स्ट-सेकेंड टर्म परीक्षा के अंक जुड़ेंगे

Sun, 20 Jun 2021 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंक निर्धारण के लिए तय फार्मूले से नाखुश रहने वाले विद्यार्थी आने वाले दिनों में हालात सामान्य होते ही परीक्षाएं दे सकेंगे। सीबीएसई की तर्ज पर स्कूल शिक्षा बोर्ड भी ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका देगा।

विज्ञापन
English and first second term exam marks will be added to the 12th class result
शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपना फार्मूला तैयार कर लिया है। पांच बिंदुओं पर आधारित सीबीएसई के फार्मूले में बोर्ड ने तीन नए बिंदु शामिल किए हैं। अप्रैल में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा सहित फर्स्ट और सेकेंड टर्म की परीक्षाओं के अंक भी वार्षिक परिणाम में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा सीबीएसई की ओर से तय इंटरनल असेसमेंट, प्रेक्टिकल/प्रोजेक्ट वर्क, दसवीं और जमा एक कक्षा की परफार्मेंस सहित 12वीं के प्री बोर्ड के अंकों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने मनाली जाकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ इस प्रस्ताव को साझा किया। अगले सप्ताह इस बाबत अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद बारहवीं कक्षा का परिणाम निकाला जाएगा।  सीबीएसई ने बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में 12वीं कक्षा के अंक निर्धारित करने का फार्मूला बताया था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी इस फार्मूले पर मंथन शुरू हो गया था। इसी कड़ी में शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मनाली जाकर शिक्षा मंत्री को इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई। बोर्ड अध्यक्ष सुरेश सोनी और सचिव अक्षय सूद ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से संबधित व्यापक, वस्तुनिष्ठ और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ऐसा फार्मूला तैयार किया है, जिससे विद्यार्थियों का संपूर्ण मूल्यांकन सुनिश्चित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक निर्धारण से नाखुश विद्यार्थियों को मिलेेगा परीक्षा का मौका
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंक निर्धारण के लिए तय फार्मूले से नाखुश रहने वाले विद्यार्थी आने वाले दिनों में हालात सामान्य होते ही परीक्षाएं दे सकेंगे। सीबीएसई की तर्ज पर स्कूल शिक्षा बोर्ड भी ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा देने का मौका देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed