फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   engineering students came for sweeper jobs in hp secretariat.

OMG! सफाई कर्मी की नौकरी के लिए पहंचे इंजीनियरिंग छात्र

Sat, 17 Oct 2015 12:21 PM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
engineering students came for sweeper jobs in hp secretariat.

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सफाई कर्मी की नौकरी पाने के लिए सरकार ने योग्यता तो आठवीं पास रखी थी मगर इंटरव्यू देने इंजीनियरिंग तक के छात्र पहुंच गए। पढ़े लिखों की लाइन देखकर अफसर भी हैरान थे। जानकारी के अनुसार इंटरव्यू देने वालों में कई छात्र बीए, बीटेक, एमटेक, एमए, आईटीआई, पोल टेक जैसी डिग्रियां ले चुके छात्र भी थे जो सरकारी नौकरी के लिए लाइन में लगे थे।

विज्ञापन


सचिवालय में सफाई कर्मचारी के कुल 20 पदों के लिए साक्षात्कार चल रहा है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। पदों के लिए साक्षात्कार आधार पर चयन होना है। इसके लिए सैलरी भी बेहद कम है मगर ज्यादातर पढ़े लिखे युवा नौकरी की चाह में इंटरव्यू देने पहुंच रहे हैं। फिलहाल पदों पर मैरिट आधार पर चयन किया जाना है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी की नौकरी के लिए लगी लाइनें

engineering students came for sweeper jobs in hp secretariat.

जानकारी के अनुसार हर दिन 200 से ज्यादा युवा सचिवालय में सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए पहुंच रहे हैं। सचिवालय का सामान्य प्रशासन विभाग इस साक्षात्कार का आयोजन करवा रहा हैं। बताया जा रहा है कि अब तक इस नौकरी के लिए प्रदेश से 2650 युवा पहुंचे हैं। 18 सितंबर से सचिवालय में साक्षात्कार चल रहे थे। कर्मचारियों की नौकरी के साक्षात्कार के लिए सरकार ने विशेष कमेटी का गठन किया है।

शुक्रवार को सफाई कर्मचारी के साक्षात्कार का अंतिम दिन था। मगर इस दिन भी काफी युवा इंटरव्यू के लिए पहुंचे। इंटरव्यू कमेटी के पूछने पर इन युवाओं ने अपनी शैक्षणिक योग्यता बताई जिसे सुनकर अफसर भी हैरान थे। दरअसल सरकारी नौकरी के कम अवसर मिलने के चलते हिमाचल में भी अब सफाई कर्मी से लेकर क्लर्क तक की नौकरी के लिए काफी ज्यादा पढ़े लिखे युवा भी आवेदन करने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed