{"_id":"0d3313d65777c5e4980cc68719aa13e2","slug":"enforcement-directorate-investigating-cm-virbhadra-singh-da-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र मामले में ईडी ने खंगाले रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र मामले में ईडी ने खंगाले रिकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 12 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी के कर्मियों ने सोलन सब्जी मंडी में रिकार्ड खंगाले। इससे पहले परवाणू स्थित आढ़ती के रिकार्ड कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
पता चला है कि शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में ईडी की टीम ने रिकार्ड वेरीफाई किए। सोलन से पहले यह टीम रामपुर में भी रिकार्ड खंगाल चुकी है।
आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ था कि मुख्यमंत्री के बगीचों के सेब परवाणू स्थिति सब्जी मंडी में बेचे गए थे। इस मामले में एक आढ़ती से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दो सदस्यों की टीम सोलन सब्जी मंडी पहुंची और वहां पर संबंधित आढ़ती के लाइसेंस, फार्म क्यू व फार्म आर सहित अन्य रिकार्ड देखा और कुछ रिकार्ड की प्रतिलिपि अपने साथ ले गई।
विज्ञापन