{"_id":"0ef33f19a57b056f2618b37bcb428d54","slug":"encroachment-on-footpaths-in-sanjouli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथों पर कब्जे राहगीरों को चलने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथों पर कब्जे राहगीरों को चलने में परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता के लिए बनाए पैदल मार्गों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। शहर में बनाए ड्रेन कवर लोगों के लिए सामान रखने की बढ़िया जगह बन गए हैं। लोनिवि ने करीब दो माह पहले राहगीरों की सुविधा के लिए इन ड्रेन कवरों का निर्माण किया था।
विज्ञापन
लोगों के चलने के लिए बनाए पैदल मार्गों पर अवैध रूप से सामान रखा होने की वजह से लोगों को मजबूरन जान जोखिम में डालकर गाड़ियों से बचते बचाते सड़क से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
कब्जा करने वालों पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में कोई राहगीर कभी भी किसी गाड़ी की चपेट में आ कर हादसे का शिकार हो सकता है। जनता की सुविधा के लिए बनाए रास्ते को लोग चाहकर भी उपयोग नहीं कर पा रहे। ऐसे में कोई हादसा हो जाता है तो इसके लिए कौन होगा जिम्मेवार?
विज्ञापन
संजौली चौक से लक्कड़ बाजार जाने वाली सड़क किनारे बने ड्रेन कवरों के ऊपर दूध की खाली करेटें सारा-सारा दिन पड़ी रहती हैं। कवरों के ऊपर रखी करेटों के कारण पैदल यात्रियों को मजबूरन सड़क पर ही चलना पड़ता है।
पंचायत भवन के पास बने ड्रेन कवर भी मोटरसाइकल की पार्किंग में तबदील होते जा रहे है। लोग कवर के ऊपर बाइक खड़ी कर चले जाते हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होती।
कार्टरोड पर पुराने बस स्टैंड के पास ड्रेन कवर पर फल सजा कर बेचे जा रहे है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला है। टीम को मौके पर भेज कानूनी कार्रवाई की जाएगी।