{"_id":"62161542d8c6bf26c230efb5","slug":"employment-fair-in-solan-iti-more-than-1200-youth-will-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन आईटीआई में रोजगार मेला: 1200 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन आईटीआई में रोजगार मेला: 1200 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी
Wed, 23 Feb 2022 04:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:37 PM IST
सार
कौशल विकास निगम की ओर से 27 फरवरी को सोलन आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुनील कुमार ने कहा कि माइक्रोटेक, हैवल्ज इंडिया, ल्यूमिनस पावर टेक्नॉलोजिज प्राइवेट लिमिटेड, इस्टमेन ऑटो पावर, दिग्जेन टेक्नॉलाजी सहित अन्य जानी-मानी कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।
विज्ञापन
रोजगार मेला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 27 फरवरी को सोलन आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक कुल्लू और लाहौल-स्पीति सुनील कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों से 20 नामी कंपनियां आएंगी। ये 1200 से अधिक युवाओं को नौकरी का अवसर देंगी।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने कहा कि माइक्रोटेक, हैवल्ज इंडिया, ल्यूमिनस पावर टेक्नॉलोजिज प्राइवेट लिमिटेड, इस्टमेन ऑटो पावर, दिग्जेन टेक्नॉलाजी सहित अन्य जानी-मानी कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।
विज्ञापन
रोजगार का यह अवसर इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोटर मेकेनिक, प्लंबर, मशीनिस्ट, बेल्डर और टर्नर जैसे ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारकों को दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 27 फरवरी को राजकीय आईटीआई सोलन में मूल और फोटोस्टेट दस्तावेजों सहित पहुंचना होगा।
विज्ञापन