{"_id":"631c75091c0aa84bdf174bbf","slug":"employment-fair-if-you-want-a-job-then-come-to-iti-rail-private-company-will-fill-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Employment Fair: नौकरी चाहिए तो आईटीआई रैल आएं, निजी कंपनी भरेगी पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Employment Fair: नौकरी चाहिए तो आईटीआई रैल आएं, निजी कंपनी भरेगी पद
Sat, 10 Sep 2022 05:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (नादौन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
आईटीआई रैल में 12 सितंबर को आईटीआई पास युवकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पंजाब की निजी कंपनी में नौकरी के इच्छुक युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
रोजगार मेला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के आईटीआई रैल में 12 सितंबर को आईटीआई पास युवकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पंजाब की निजी कंपनी में नौकरी के इच्छुक युवा इसमें भाग ले सकते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल ट्रेड के अलावा वायरमैन के 2017 से 2022 तक के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को 10,800 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। महीने में चार साप्ताहिक छुट्टियां, एक समय का खाना, वर्दी, सुरक्षा जूते और बस की सुविधा मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल में मूल प्रमाण पत्रों आधार कार्ड, रिज्यूम तथा तो फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। दिव्यांग अभ्यर्थी भी जिन्होंने भी इन ट्रेड में आईटीआई की हो, वे भी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग करना होगा तथा अपना हैंड सैनिटाइजर भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन