फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees will not work in the city after 2 pm

Shimla News: शहर में दोपहर दो बजे के बाद काम नहीं करेंगे सैहब कर्मी

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Employees will not work in the city after 2 pm
शिमला। राजधानी में घरों से कचरा उठाने का काम करने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने अब दोपहर 2 बजे के बाद काम करने से साफ इन्कार कर दिया है। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन का कहना है कि कर्मचारी सुबह 6 बजे से घरों से कूड़ा उठाना शुरू कर देते है। इनका काम दोपहर दो बजे तक होता है लेकिन गाड़ी न आने के कारण कर्मचारियों को वार्डाें में कचरे के कलेक्शन सेंटर के पास घंटों इंतजार करना पड़ता है। जाम में फंसने के कारण गाड़ियां शाम तक वार्डाें में पहुंच रही है। वहीं वाहन प्रभारी गाड़ी देरी से आने की सूचना तक कर्मचारियों को नहीं दे रहे हैं। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक काम करवाया जा रहा है। यह गलत है। कहा कि अब कर्मचारी दोपहर 2 बजे के बाद वार्डाें में काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article